बिहार
बिहार: 12 बजे तक 24.31 फीसदी हुआ मतदान
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 1:44:12 PMपटना। बिहार में चौथे चरण की पांच सीटों के लिए सुबह 12 बजे तक 24.31 फीसदी मतदान हो चुका है। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 12 बजे तक दरभंगा में 28 फीसदी, समस्तीपुर में 23, उजियारपुर में 23, बेगूसराय में 24 और मुंगेर में 23 फीसदी मतदान हुआ है।
भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सीट से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने मतदान किया उन्होंने लखीसराय के बड़हिया के बूथ संख्या 33 पर वोट डाला।
बिहार में आज जिन पांच सीटों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट शामिल हैं, इनमें से बेगूसराय की सीट पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं कि यहां वोटिंग का प्रतिशत कितना रहेगा। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा नेता गिरिराज सिंह और जेएनयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बीच है।