बिहार
दरभंगा में चुनाव प्रचार के दौरान राज बब्बर ने मोदी को धोखेबाज कहा , वही लालू यादव की सराहना किया
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2019 10:52:47 PMसभा को सबोधित करते सिने कलाकर राजबब्बर फोटो : देशवाणी
दरभंगा देवेन्द्र ठाकुर !
महागठबंधन की जीत को लेकर दरभंगा लोकसभा क्षेत्र मे प्रचार के आखिरी दिन काग्रेंस ने राजद प्रत्याशी अब्दुलबारी सिद्दिकी के पक्ष मे उन्हे जीताने की अपील की। इस मौके पर काग्रेस नेता व उत्तर प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने बिहार को पिछले चुनाव मे नीलाम करने की कोषिष की थी। उन्होने कहा कि लाखो-करोड़ो मे बिहार की बोली लगा दी। लेकिन एक पैसे का पैकेज भी अभी तक नही आया। अभी तक नीतिश कुमार उनके साथ किस मुह से मंच साझा करते है। इस अपमान का बदला बिहार की जनता महागठबंधन को जीता कर लेगी। उन्होने कहा कि भारत देश सभी का है लेकिन बात-बात पर पाकिस्तान का वीजा कटवाने वाले को जनता गुजरात का वीजा कटबा देगी। उन्होने कहा कि 2014 मे धोखा देकर नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली मे सरकार बना ली थी।
लेकिन इस वार राहुल के नेतृत्व मे महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर बिहार काग्रेंस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमीत शाह के उपर तीन-तीन हत्या का केष चल रहा है। लेकिन केन्द्र सरकार एक भी मुकदमे मे ं अदालत मे अपील नही किया। जब कि लालू यादव को फसाने का काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि देष में महागठबंधन की सरकार बनती है तो हर गरीब के खाते मे 72 हजार रूपये सलाना दिया जायेगा। वही बिहार कागेंस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि इस बार चुनाव सच और झुठ के बीच लड़ा जा रहा है। सच की हमेषा जीत होती है। झुठ ज्यादा दिन तक नही टिक सकता। राहुल के नेतृत्व मे दिल्ली मे महागठबंधन की सरकार बनेगी।