बिहार
बोलेरो के चपेट में आने से एक महिला समेत चालक घायल, मोतिहारी रेफर
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2019 9:19:26 PM मोतिहारी। सुधांशु कुमार मनीष।
डुमरियाघाट। थाना क्षेत्र के खजुरिया से केसरिया जानेवाली मार्ग में स्टेट हाइवे 74 पर रामपुर खजुरिया शिव मंदिर के समीप गुरुवार को केसरिया की तरफ से तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला को ठोकर मार दिया। जिस कारण अनियंत्रित बोलेरो पलट सड़क पर ही पलट गई। जहा महिला के साथ बोलेरो में सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए।
घायल महिला मलाही थाना क्षेत्र के सिरनी गांव निवासी जगत गिरि की पत्नी सिंगझारो देवी बताई जाती है। वही बोलेरो पर सवार घायल ओसी आलम व सब्बू आलम दोनों पश्चिम चम्पारण के पुरुषोत्तम पुर थाने के नरकटिया गांव निवासी बताए जाते हैं।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को स्थानीय निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को मोतिहारी रेफर कर दिया।
घटना के संबन्ध में बताया जाता है कि उक्त महिला रामपुर खजुरिया अपने रिस्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने पहुची थी। सड़क पार करते समय केसरिया की तरफ से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार की बोलेरो ने टक्कर मार दी व सड़क पर ही तीन पलटी मार सड़क किनारे जा गिरी।
थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि बोलेरो को जप्त कर घटना की जांच की जा रही है।