बिहार
अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2019 8:23:23 PM छपरा। जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के टेसुआर गांव में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत गुरुवार को हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
घटना के बाद शव उठाने के लिए पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने पहले रोक दिया। बाद में काफी समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव को सौंपा। मृत महिला उसी गांव की 70 वर्षीय सुगांति देवी बतायी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति बोलेरो चलाना सीख रहा था, जिसके द्वारा महिला को कुचल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद से नामजद आरोपी फरार बताया जाता है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।