बिहार
दारोगा की मौत पर शोक सभा आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2019 7:45:00 PM नवादा। वारिसलीगंज थाना मे पदस्थापित दारोगा मो. दिलशाद अहमद की मौत पर वारिसलीगंज थाना मे शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर लाल बिहारी पासवान ने किया। उपस्थित पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधान्जली दिया। तत्यपश्चात दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्म की शन्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
यंहा बता दे की दारोगा दिलशाद वारिसलीगंज थाना काण्ड संख्या 379/ 18 का अनुसंधान करने ट्रेन से जा रहे थे, तभी मानपुर स्टेशन के पास वह ट्रेन से गिर गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई थी। लोगो ने उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि स्व. दिलशाद कम समय में ही लोगो का हर दिल अजीज बन गए थे। उनके कार्य की शैली का लोग कायल हो गए थे।
आज उनके हम लोगों के बीच नहीं रहने की गम शिर्फ पुलिस के लोगो को नहीं वाल्कि क्षेत्रवसियो को भी है। स्व. दिलशाद 1984 मे सिपाही के पद पर योगदान देने के बाद कड़ी मेहनत के बाद आज दारोगा के पद पर वारिसलीगंज मे कार्यरत रहकर विभाग के पदाधिकारी, सहकर्मियों के साथ साथ क्षेत्रवासियो का दिल जितने का काम किया था। स्व. दिलशाद अपने पीछे दो बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। मौके पर एसआई नित्यानंद शर्मा, एसआई रुदल ठाकुर, एसआई अशोक कुमार मंडल, एएसआई मिथिलेश कुमार, ए एसआई रौशन खान तथा एएसआई ललन राम समेत अन्य पुलिसक्रमी मौजूद थे।