बिहार
एसडीओ अमित कुमार ने महिला मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2019 8:53:06 PM रक्सौल।अनिल कुमार।
रक्सौल। लोक सभा चुनाव को लेकर अनुमण्डल कार्यालय कक्ष में एसडीओ अमित कुमार ने महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी साथ में अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार, रक्सौल प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशान्त कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदापुर, नगर कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद सहित महिला कर्मी मौजूद थी।
एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला मतदान केंद्र के लिए महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। हजारीमल उच्च विद्यालय में 4 मतदान केंद्र पर महिला मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान संपन्न कराए जाएगा।