बिहार
सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के 2 जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2019 5:43:20 PM नवादा। नवादा से एक बड़ी खबर आई हैं। जहां सड़क दुर्घटना में ट्रैफिक पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों ट्रैफिक जवान चरौल से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायल जवान नालंदा के पोकरपुर गांव के रहने वाले हैं।
सड़क हादसे के बारे में घायल जवान के परिजनों ने बताया कि भावेश कुमार पटना ट्रैफिक पुलिस में तैनात है तो वहीं कुंदन कुमार रांची में ट्रैफिक पुलिस के पद पर तैनात है। दोनों पुलिस जवान ससुर और दामाद है।
दोनों अपने निजी काम से चरौल आए थे। उसी दौरान अल्टो गाड़ी ने खड़े बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।