ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का पटना में हंगामा, की नारेबाजी
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2019 1:39:30 PM
शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का पटना में हंगामा, की नारेबाजी

पटना। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता नाराज बताये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पटना स्थित कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिन्हा की उम्मीदवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा के उम्मीदवारी को वापस लें। साथ ही कांग्रेस के जमीनी नेताओं को उम्मीदवार बनाया जाये।

 
गौर हो कि इससे पहले शनिवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें खोटा सिक्का बताया था। बता दे कि लखनऊ से सपा उम्मीदवार के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लोकसभा चुनाव लड़ रही है और शत्रुघ्न सिन्हा स्वयं कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को छोड़कर अपनी पत्नी की चुनावी सभा में शामिल होकर उनके लिए वोट मांग रहे थे जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज बताये जा रहे है।
 
उधर, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अब पटना साहिब खामोश नहीं रहेगा। पटना साहिब की आवाज संसद में गूंजेगी। पटना साहिब की एक दर्जन से अधिक बड़ी योजनाओं को सरजमीं पर उतारने में उन्हें सफलता मिली है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS