ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
तृतीय चरण में 20 अप्रैल से चलेगी सुगमता एक्सप्रेस: जिलाधिकारी
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2019 8:36:06 PM
तृतीय चरण में 20 अप्रैल से चलेगी सुगमता एक्सप्रेस: जिलाधिकारी

 छपरा। प्रथम एवं द्वितीय चरण की सफलतापूर्वक परिचालन समाप्ति के बाद तृतीय चरण में 20 अप्रैल से 13 प्रखंडों में सुगमता एक्सप्रेस का परिचालन होगा।

 
          सुगमता एक्सप्रेस दिनांक 20.04.2019 को सदर छपरा,  21.04.2019 को गड़खा, 22.04.2019 को रिविलगंज, 23.04.2019 को माँझी, 24.04.2019 को एकमा, 25.04.2019 को जलालपुर, 26.04.2019 को नगरा, 27.04.2019 को मकेर, 28.04.2019 को बनियापुर, 29.04.2019 को मढ़ौरा, 30.04.2019 को परसा, 01.05.2019 को दिघवारा एवं 02.05.2019 को सोनपुर प्रखण्ड में जाएगी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कहा गया कि सुगमता एक्सप्रेस एक संजीवनी वैन है जिसका लक्ष्य भारत निर्वाचन आयेगा द्वारा सुगम निर्वाचन के उद्धेश्यों को पूरा करना है। इसके माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय एवं प्रभावी सहभागिता मतदान में सुनिश्चित करायी जाएगी। 
                              जिलाधिकारी ने कहा कि इस संजीवनी वैन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए थेरेपिस्ट, व्हील चेयर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ-साथ ईवीएम-वीवीपैट का दो सेट भी रखा गया है। वैन का परिचालन प्रखण्ड मुख्यालय एवं इसके निकट के चिन्हित मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। उसका परिचालन 10 बजे से 2 बजे तक प्रखण्ड मुख्यालय तथा 2 बजे से पाँच बजे तक प्रखण्ड के चिन्हित मतदान केन्द्रों पर किया जाएगा। ये मतदान केन्द्र वैसे होंगे जहाँ दिव्यांग मतदाता अधिक होंगे अथवा जहाँ पिछले चुनाव में मत प्रतिशत कम रहा था। इस वैन के साथ श्री अमित कुमार जिला स्वीप आईकन भी रहेंगे। 
 
              जिलाधिकारी के द्वारा निदेश दिया गया है कि प्रखण्डों में चिकित्सकों के दल के द्वारा दिव्यांग मतदाता के स्वास्थ्य का जाँच किया जाएगा। जिसके लिए प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर आवश्यक प्राथमिक जाँच किट के साथ उपलब्ध रहेंगे। दिव्यांग मतदाता को ईवीएम-वीवीपैट की ट्रेनिंग भी दी जाएगी जिसके लिए मास्टर ट्रेनर प्रतिनियुक्त  किये गये हैं। 
 
              सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि बी0एल0ओ0 के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को सूचित करायी जाय ताकि वे अधिक से अधिक स्वप्रेरित उपस्थिति दर्ज करायें। दिव्यांग महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए डीपीओ आई.सी.डी.एस. को दिनेश दिया गया है कि सी.डी.पी.ओ. के माध्यम से दिव्यांग महिला मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करायें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS