बिहार
रक्सौल जीआरपी ने शहर के दो युवकों को आर्म्स के साथ पकड़ा, बाइक भी जब्त, एक का स्थाई पता- संग्रामपुर
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2019 9:10:55 PM रक्सौल। अनिल कुमार।
रक्सौल रेल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस का कहना है कि इनके पास से पिस्टल व कारतूस जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए संदिग्ध युवकों की पहचान रक्सौल की नागा रोड में शिवपुरी वार्ड 22 निवासी मनीष तिवारी उर्फ वकील कुमार तिवारी 20 वर्ष (स्थाई पता- संग्रामपुर) व नागा रोड रक्सोल निवासी संजीव कुमार सोनी 19 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तार युवकों का पता-
1. मनीष तिवारी- पिता- नवल किशोर तिवारी, चांदपुर, थाना- संग्रामपुर, पूर्वी चम्पारण
2. संजीव कुमार सोनी- पिता- दीपक कुमार सर्राफ- नागा रोड वार्ड 22 रक्सौल
पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक ये स्टेशन के पश्चिमी ढाला के पास ग्लैमर बाइक पर संदिग्ध अवस्था में देखे गए। ये यात्रियों के साथ लूट-पाट की फिराक में थे। तभी इन्हें दबोच लिया गया। इनकी हिरो ग्लैमर बाइक संख्या बीआर 05 V- 8859 को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार संजीव कुमार सोनी ग्लैमर बाइक चला रहा था और मनीष तिवारी पीछे बैठा हुआ था। मनीष के पेंट की जेब से पिस्टल व एक 8 एमएम के कारतूस मिले हैं।