बिहार
लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण की 5 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 18.97 फीसदी हुआ मतदान
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2019 11:39:54 AMपटना। बिहार में दूसरे चरण की 5 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका और भागलपुर शामिल हैं। मतदान को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक बिहार में 18.97 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
जिन 5 सीटों पर वोटिंग हो रही है, सभी पर मुस्लिम वोटरों का बहुल है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इन 5 सीटों में से एक भी सीट भाजपा के खाते में नहीं आई थी। भागलपुर और बांका पर राजद, किशगंज पर कांग्रेस, पूर्णिया में जदयू और कटिहार पर एनसीपी की जीत हुई थी।