बिहार
लोकसभा चुनाव: आज थम जायेगा दूसरे चरण के प्रचार का दौर
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2019 11:57:55 AMपटना। राज्य में दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम छह बजे से थम जायेगा। दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर व बांका सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में पांचों संसदीय क्षेत्रों में कुल 68 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इनमें कटिहार से तारिक अनवर व जदयू के दुलालचंद गोस्वामी, पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा व कांग्रेस के उदय सिंह, बांका से राजद सांसद जयप्रकाश यादव, जदयू के पूर्व सांसद गिरिधारी यादव व निर्दलीय पुतुल देवी, भागलपुर से राजद सांसद बुलो मंडल व जदयू के अजय मंडल और किशनगंज से कांग्रेस के मो जावेद व जदयू के अशरफ शामिल हैं।