ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अब इस सांसद ने भी छोड़ा रालोसपा का साथ, अकेले पड़े उपेंद्र कुशवाहा
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2019 3:39:15 PM
अब इस सांसद ने भी छोड़ा रालोसपा का साथ, अकेले पड़े उपेंद्र कुशवाहा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अलग होकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का गठन करने वाले उपेंद्र कुशवाहा आज अपनी पार्टी में अकेले पड़ गए हैं। सीतामढ़ी से सांसद रामकुमार शर्मा ने भी आज रालोसपा छोड़ दी। सांसद रामकुमार शर्मा ने उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एक सीट देने के लिए तीन लोगों से पैसे वसूले जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पार्टी के अंदर ही अपना अलग गुट बनाने की बात कही।

 
रामकुमार शर्मा ने कहा कि रालोसपा के एनडीए से अलग होने का विरोध किये जाने के कारण उपेंद्र कुशवाहा नाराज थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर 'नीच' कहने का आरोप लगाया था। वह चाहते थे कि मैं भी उनका समर्थन करूं। मेरे ऐसा नहीं करने पर वह नाराज हो गये। इसी कारण उन्होंने सीतामढ़ी सीट से मुझे पार्टी का टिकट नहीं दिया गया। 
 
मालूम हो कि सीतामढ़ी सीट से रामकुमार शर्मा वर्तमान में सांसद हैं। रामकुमार शर्मा ने उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोतिहारी लोकसभा की सीट तीन बार बेची गयी। वहीं, बेतिया सीट भी ब्रजेश कुशवाहा को बेचे जाने का उन्होंने आरोप लगाया। 
 
उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले से मैं आहत हुआ हूं, इसलिए मैंने अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इसका नाम 'आरएलएसपी रामकुमार शर्मा गुट' होगा। साथ ही रामकुमार शर्मा ने नयी पार्टी बनाने की घोषणा करने के साथ उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी के प्रत्याशियों को सभी सीटों पर हराने की भी जनता से अपील की। 
 
राजकुमार शर्मा ने महागठबंधन कोटे से उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को मिली पांच सीटों पर एनडीए का समर्थन भी किया है। वहीं, प्रदीप मिश्रा ने उपेन्द्र कुशवाहा को 14-15 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पर केस करूंगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS