ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से बनाया उम्मीदवार, भाजपा के रविशंकर प्रसाद को देंगे चुनौती
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 4:07:19 PM
कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से बनाया उम्मीदवार, भाजपा के रविशंकर प्रसाद को देंगे चुनौती

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आज बिहार, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जिनमें सबसे प्रमुख नाम शत्रुघ्न सिन्हा का है जिन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है। 

 
शत्रुघ्न सिन्हा आज ही कांग्रेस में शामिल हुए और इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया। अब पटना साहिब से वह केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद को चुनौती देंगे।
 
पिछली लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव जीते थे। हालांकि, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों से बागी रुख अपना रखा था। इस बार भाजपा ने उनकी जगह कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से अपना उम्मीदवार घोषित किया। हाल के कुछ महीनों में शत्रुघ्न सिन्हा ने कई मौकों पर कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ की थी। उन्होंने न्यूनतम आय योजना (न्याय) के कांग्रेस के चुनावी वादे को ‘मास्टर स्ट्रोक' बताया था। 
 
वहीं कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से रामलाल ठाकुर को टिकट दिया है जो भाजपा के अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे। इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब में खादूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, फतेहपुर साहिब से अमर सिंह और फरीदकोट से मोहम्मद सादिक को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अब तक कुल 377 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS