बिहार
बिहार बोर्ड: मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, 80.73 प्रतिशत छात्र हुए पास
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 1:11:57 PMपटना। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया। इस बार मैट्रिक परीक्षा में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।
21 से 28 फरवरी तक आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में 1635070 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 1320036 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इतने कम समय में आज तक कभी रिजल्ट जारी नहीं किया गया। सभी बोर्ड में इस बार बिहार बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
स्टूडेंट्स biharboardonline.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 6 लाख 83 हजार 990 छात्रों और 6 लाख 36 हजार 46 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। 179 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है।