ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शत्रुघ्न सिन्हा आज होंगे कांग्रेस पार्टी में शामिल, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 11:08:05 AM
शत्रुघ्न सिन्हा आज होंगे कांग्रेस पार्टी में शामिल, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना। भारतीय जनता पार्टी से बागी तेवर अपना चुके पाटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज विधिवत तौर पर कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। 24 अकबर रोड पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार प्रदेश के सह प्रभारी वीरेंद्र राठौड़ के साथ सदानंद सिंह मौजूद रहेंगे।

 
शत्रुघ्न सिन्हा कुछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात कर चुके हैं। उसी दिन उन्होंने कहा था कि नवरात्रि यानी छह अप्रैल को वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
 
 
इससे पहले शक्ति सिंह गोहिल ने अपने एक ट्विट में लिखा था, 'दिल से मानता हूं कि जो सच में विश्वास रखने वाले और आत्मा की आवाज से बोलने वाले लोग हैं, वो कहीं दब के नहीं रह सकते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा जी ने अपने आप में निर्णय लिया है कि वो कांग्रेस पार्टी से जुड़कर आगे आने वाले दिनों में पार्टी के स्टार प्रचारक के रुप में साथ मिलकर काम करेगें।'
 
कयास लगाए जा रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा संभवत: बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह कई मौके पर इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि 'सिचुएशन कुछ भी हो, लोकेशन वही रहेगा।' 
 
ज्ञात हो कि पटना साहिब सीट से बीजेपी ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। अब शत्रुघ्न सिन्हा के आने से लड़ाई रोचक हो जाएगी, इसकी संभावना जताई जा रही है।
 
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होंगे। बिहार में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होंगे। 23 मई को मतगणना होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS