बिहार
मोतिहारी के सर्वशिक्षा की जेई दीप्ति सिन्हा की हवाई अड्डा चौक के पास सड़क दुर्घटना में मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2019 11:26:25 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
शहर के छोटा बरियापुर में हवाई अड्डा के पास सड़क दुर्घटना में सर्वशिक्षा अभियान की जेई दीप्ति सिन्हा की मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे आज शहर के कचहरी चौक स्थित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय से पैदल ही अपने छोटा बरियापुर स्थित अपने आवास पर जा रही थी। तभी बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग उन्हें मणि होस्पीटल ले गए। बताया गया है कि वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
बताया गया है कि दीप्ति सिन्हा के पति भी सरकारी नौकरी में हैं। वे मनरेगा के पदाधिकारी हैं। दीप्ति सिन्हा की ससुराल अगरेर कला, सूरजपुर थाना रोहतास में बताया गया है।
पुलिस का कहना है कि बाइक से धक्का मारने वाला युवक डुमरियाघाट निवासी औरंजेब भी गंभीर घायल हो गया है।