ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मोतिहारी के मेहसी में बोरवेल में गिरी बच्ची, 2 घंटे चला बड़ा अभियान, कैसी पहुंची मासूम को ऑक्सीजन
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2019 9:02:22 PM
मोतिहारी के मेहसी में बोरवेल में गिरी  बच्ची, 2 घंटे चला बड़ा अभियान, कैसी पहुंची मासूम को ऑक्सीजन

मोतिहारी। मेहसी। हामीद रजा।
 
  बिहार के पूर्वी चम्पारण के मेहसी नगर पंचायत मेहसी मोहब्बत छपरा गांव स्थित वार्ड नंबर 5 में  शौचालय के लिए खोदे गए 20 फिट गहरे बोरवेल में डेढ़ वर्ष की बच्ची गिर गई। यह बोरवेल शौचालय के सोख्ता ( पानी सोखने के लिए ) की खातिर जमीन में  20 फीट गहरा खोदा गया  था। बच्ची को निकालने के लिए ग्रमीणों ने 2 घंटे का बड़ा अभियान चलाया। लोगों ने बच्ची को टेबुल फैन से बोरवेल में  किस तरह ऑक्सीजन पहुंचाया। यह सूझबूझ बाकई काबिले तारीब बताई जा रही है।
 
 
बच्ची  सबा खातून की पुत्री है। वह मोहब्बत छपरा वार्ड 5 निवासी अपने  नाना मोहम्मद अफजल अंसारी के यहां आई हुई थी। अफजल अंसारी शौचालय निर्माण के लिए पतला रिंग डालने के लिए आगर से गड्ढ़ा खुदवाया था। आज उनकी नतनी अचानक बोरवेल में गिर गई। फिर क्या था। गांव में कोहराम मच गया।  ग्रामीण जुटे व बोरवेल को खोदने का अभियान चला। दो घंटे के चले इस अभियान के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बच्ची खतरे से बाहर है।

ग्रामीणों ने चलाया अभियान, दिखाई सूझबूझ

ग्रामीणों ने इस अभियान में काफी सूझबूझ भी दिखाई। एक तरफ टेबुल फैन चलाकर चलाकर बच्ची को अक्सीजन मुहैया कराया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ कई ग्रामीण गड्ढ़ा खोदने में लगे थे। अभियान कारगर साबित हुआ और करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद बच्ची को सही सलामत निकाल पाने में ग्रामीणों ने आखिरकार सफलता पा ही ली।जिसे ग्रामीणो के 2 घंटे के मशक़्क़त के बाद सही सलामत निकाल लिया गया। बच्चे का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
 
 
 
बच्ची अपनी ननिहाल में आयी थी। मोहब्बत छपरा निवासी  मोहम्मद अफजल अंसारी की नतिनी थी सबा खातून की पुत्री है। मिली जानकारी के अनुसार अफज़ल मियां  शौचालय निर्माण हेतु पतला रिंग डालने की लिए आगर से गड्ढा खोदा गया था जिसमे बच्ची खेलते खेलते उस गड्ढे में  गिर गई। ग्रामीणों के तत्परता व सूझ बूझ के कारण बच्ची बच पाई। ग्रामीणों ने एक तरफ पंखे के माध्यम से ऑक्सीजन दिया। जारहा था वही दूसरी तरफ किनारे से गड्ढा खोदा गया। करीब एक घण्टे बाद जेसीबी आया ।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS