ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 से संभालेंगे चुनाव प्रचार कमान
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2019 3:19:19 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 से संभालेंगे चुनाव प्रचार कमान

पटना। राज्य में एनडीए के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले नीतीश कुमार संभाल लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश 29 मार्च को गया में जदयू प्रत्याशी विजय मांझी के लिए आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही जदयू में भी विधिवत प्रचार अभियान की शुरुआत हो जायेगी। 

 
वहीं, नरेंद्र मोदी दो अप्रैल को जमुई में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान और गया में जदयू प्रत्याशी विजय मांझी के पक्ष में आमसभाओं को संबोधित करेंगे। जदयू ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है।
 
सूत्रों का कहना है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार हैं और बिहार में यह चुनाव उनके चेहरे पर लड़ा जायेगा। इसलिए स्टार प्रचारकों की सूची में वे नंबर वन हैं। वहीं, सूची में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, जय कुमार सिंह सहित पार्टी के सभी मंत्री, राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन सहित अन्य नेता शामिल हैं।
 
वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गयी हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां: जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर लगातार हैदाराबाद में सक्रिय हैं। वे वहां पार्टी और एनडीए के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। 
 
वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी को दिल्ली में रहकर चुनाव प्रचार अभियान संभालने की जिम्मेदारी दी गयी है। वे वहां लगातार टीवी चैनलों पर राजनीतिक चर्चाओं में शामिल हो रहे हैं और पार्टी का पक्ष आमलोगों के सामने रख रहे हैं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अाफाक अहमद को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में चुनाव प्रचार अभियान संभालने की जिम्मेदारी मिली है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS