ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कहीं आप झूठी खबरों को लाइक व शेयर तो नहीं कर रहे? पहले जांच तो लें
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2019 9:03:07 PM
कहीं आप झूठी खबरों को लाइक व शेयर तो नहीं कर रहे? पहले जांच तो लें

पटना। देशवाणी।
 
खबरों को शेयर कर अलग-अलग तरह के एजेंडा चला रहे लोगों को अंजाने में आप सहयोग तो नहीं कर रहें। खबरों को लाइक व शेयर करने से पहले उन खबरों की गुणवत्ता की जांच कर लें। नहीं तो माना जाएगा कि अनजाने में ही सही अफवाह फैलाने वालों को आप भी कहीं न कहीं सहयोग ही कर रहे है।
 
 
गूगल पर कर सकते हैं जांच
 
साइट सही या नहीं। उस अखबार का आरएनआइ है या नहीं। इतना सबकुछ जानने व परखने की जरूरत नहीं है। बहुत ही आसान तरीका है। अगर आपने deshvani.in पर कोई खबर देखी। अब यह पता करना है कि DESHVANI साइट कितना विश्वसनीय है। तो माथापच्ची की जरूरत नहीं है। इसके लिए गूगल ही काफी है। आपको सिर्फ गूगल सर्च पर जाना है। उसपर deshvani या अन्य साइट का नाम लिखना है। फिर क्लिक करना है। क्लिक करने पर देशवाणी के सभी रिजल्ट आ जाएगे। इससे यह फ्रूफ नहीं हो जाता कि deshvani या अन्य साइट विश्ववसनीय है। अब सिर्फ एक स्टेप और आगे जाने पर सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
 
 
All / Map/ Image/ News का विकल्प भी देखें-
 
सर्च में आपको deshvani दिखेगा। उसके नीचे  All की जगह News पर क्लिक करें। अगर देशवाणी की खबरें नीचे दिखे तो ठीक है। नहीं तो देखेंगे कि 98 प्रतिशत साइट को गूगल कोई रिजल्ट नहीं दिखाएगा। इसी तरह अन्य न्यूज साइट की जांच करें। अगर News क्लिक करने पर उस साइट का कुछ भी रिजल्ट नहीं दिखाए तो वैसे साइट की खबरों को शेयर या लाइक करना खतरनाक भी हो सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS