मोतिहारी
सीतामढ़ी की पुलिस कस्टडी में मोतिहारी के दो आरोपियों की मौत, एक का है आपराधिक बैकग्राउंड
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2019 10:00:00 AMमोतिहारी। देशवाणी।
सीतामढ़ी की डुमरा पुलिस की कस्टडी में लूट के दो आरोपियों की मौत की सूचना है। दोनों को डुमरा पुलिस लूट के आरोप में मंगलवार की रात मोतिहारी के चकिया से गिरफ्तार के ले गई थी।
मृत आरोपी पूर्वी चम्पारण के रामडिहा गांव निवासी मो तस्लीम और गुरफान बताए गए हैं। जिसमें गुरफान का आपराधिक बैकग्राउंड तो ठीक-ठीक नहीं चल पाया है। लिहाजा तस्लीम के विरूद्ध लूट व हत्या के कई मामले पूवी चम्पारण के कई थानों में दर्ज हैं। मोतिहारी के मातुल्या मैचिंग सेंटर पर बम चलाने का मो तस्लीम आरोपी था। मेहसी के मुखिया पति की हत्या में वह पांच साल जेल की सजा काट चुका है। हाल ही में एक अन्य मुखिया की हत्या के आरोप में मुजफ्फरपुर जेल से जमानत पर छूटा था।
तस्लीम पर कई मामलें हैं दर्ज-
तस्लीम मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के मीना बाजार मातुल्या मैचिंग सेन्टर पर बम चलाने की आरोपी था। मेहसी के सुलसाबाद की मुखिया सुषमा देवी के पति चुन्नू ठाकुर की हत्या के जुर्म में वह पांच साल की जेल की सजा काट चुका है। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के मुखिया रमेंश सिंह की हत्या के आराेप में वह 1 वर्ष पूर्व जेल में था। हाल ही में वह जमानत पर छूट कर आया था। तभी डुमरा में वह लूट की घटना हुई। जिसमें पुलिस ने तस्लीम व गुरफान को चकिया से पकड़कर ले गई थी।