ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
वर्षों का सपना हुआ पूरा, सांसद डॉ संजय के प्रयास से शीतलपुर रेल ढाला पर हुआ अंडर पास पुल का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2019 8:48:19 PM
वर्षों का सपना हुआ पूरा, सांसद डॉ संजय के प्रयास से शीतलपुर रेल ढाला पर हुआ अंडर पास पुल का शिलान्यास

 मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
 
प्रखंड के जनता चौक से करमवा रघुनाथपुर के मुख्य पथ में सुगौली-रक्सौल रेलखंड में शीतलपुर रेल ढाला पर अंडरपास पुल का शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री ने शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय सांसद संजय जायसवाल, विधायक रामचन्द्र सहनी, विधान पार्षद बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में राजनैतिक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
 
 
शीतलपुर गांव के समीप गुजर रही रेलवे लाइन पार करने के दौरान अबतक दर्जनों लोग काल के गाल में समा गए। दर्जनों गाड़ियां भी गुजर रही रेल के चपेट में आने से कई बार कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। यहां रेल पुल बनाने की एक बड़ी मांग आज पूरा होता देख दर्जनों गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। आज इसे देखने बड़ी संख्या में सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए। जहां सांसद और विधायक की उपस्थिति में पथ निर्माण मंत्री नन्दकिशोर यादव ने इस योजना का शिलान्यास की। सांसद निधि से बन रहे इस रेल अंडरपास पुल के निर्माण में 2.28 करोड़ की राशि खर्च की जानी है।
 
इस बाबत स्थानीय लालदेव सहनी, सुकेश्वर महतो,अली इमाम,नुरुल होदा,मनकेश्वर पड़ित, लालमुनि सहनी सहित दर्जनों लोगों ने हर्ष ब्यक्त करते हुए कहा कि एकरा पर पुल बनावे ला आज केतना बरिस से हमनी के मांग रहल ह। जे आज पूरा हो गइल। अबले पता ना केतना लोग ट्रेन से कट के इहा मर गइल। यहां बताते चलें कि इस रास्ते सड़क मार्ग से माली, करमवा रघुनाथपुर,उत्तरी मनसिंघा, दक्षिणी मनसिंघा,बगही,पँजिअरवा आदि पंचायतों के दर्जनों गांवों सहित रामगढ़वा तथा बंजरिया और नरकटिया के दर्जनों गांवों के लोगों का एकमात्र रास्ता है। जिस रास्ते अब रेल लाइन पार करने से निजात मिलने की आस के साथ ही लोगों में हर्ष ब्याप्त है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS