बिहार
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2019 6:12:29 PMछपरा। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर आज दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी राजेश कुमार एक अन्य व्यक्ति बच्चा यादव के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर जज साहब की कोठी के निकट अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बच्चा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।