ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2019 1:09:31 PM
मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटना। हिंदी जगत के मशहूर साहित्यकार और आलोचना की विधा के शिखर पुरुष प्रोफेसर नामवर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। नामवर सिंह के निधन पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। 

 

उन्होंने कहा कि नामवर सिंह हिंदी जगत के प्रख्‍यात साहित्यकार और आलोचक थे। उनका न सिर्फ हिंदी साहित्य की दुनिया में अहम योगदान था बल्कि शिक्षण के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

 

नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने को कहा है।

 

स्व. डाॅ. नामवर सिंह ने काशी विश्वविद्यालय, जोधपुर विश्वविद्यालय, सागर विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्यापन का कार्य किया था। उन्होंने समीक्षा, छायावाद और विचारधारा जैसी किताबें लिखी जो बेहद चर्चित हैं। उन्हें साहित्य अकादमी सम्मान से भी नवाजा गया था। उनके निधन से न सिर्फ हिन्दी साहित्य बल्कि शिक्षण के क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है।

 

92 वर्ष के नामवर सिंह करीब एक महीने से बीमार थे। वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे जहां मंगलवार को उनका निधन हो गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS