ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
शादी के नाम पर नाबालिग लड़की से 15 दिनों तक अबरार ने बनाया शारीरिक संबंध, रक्सौल में शरण देना वाला भी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2019 9:48:50 PM
शादी के नाम पर नाबालिग लड़की से 15 दिनों तक अबरार ने बनाया शारीरिक संबंध, रक्सौल में शरण देना वाला भी गिरफ्तार

 
रक्सौल। अनिल कुमार।


रक्सौल पुलिस ने रक्सौल के गांधीनगर स्थित एक घर से नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है। इसके साथ उत्तराखंड के अबरार नामक युवक को इस नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में पकड़ा है। अबरार को संरक्षण देने के जुर्म में गांधीनगर निवासी पिंटू कुमार मिश्रा को भी पकड़ा है। मुक्त कराई नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया है कि शादी करने का झांसा देकर अबरार ने उसके साथ पिछले 15 दिनों से शारीरिक संबंध बना रहा था। लिहाजा शादी की बात करने पर बहाने बनाता रहा। मुक्त कराई गई लड़की असम की है। दिल्ली से वह अपने गांव असम जा रही थी। दिल्ली बस स्टैण्ड पर दोनों से उसकी मुलाकात हुई थी। अबरार ने उसे झांसे में ले लिया।

 

 अपनी आपबीती सुनाते थानाध्यक्ष अजय कुमार को उडालगुड़ी,आसाम के रहने वाली मीतू 17 वर्षीय (काल्पनिक नाम) ने बताया। उसने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के पास दिल्ली में रह कर काम करती थी। घर से फोन आया था कि उसकी माँ की तबीयत बहुत खराब है। सूचना पर वह अपने घर जाने के लिए दिल्ली बस स्टैंड आ गई। उसी दौरान रूद्रपुर उत्तराखंड का अबरार उर्फ कुणाल व रक्सौल के गांधीनगर निवासी पिंटू कुमार मिश्रा  दोनों से बस स्टैंड में मुलाकात हुई। दोनों ने उससे बातचीत कर नजदीकी बढ़ा ली।  दोनों  उसे घर छोड़ने उसके साथ घर तक आए। दो दिनों तक उसके घर भी रहे। उसके बाद चल दिए। फिर 20 दिनों के बाद अबरार ने उसे उडालगुड़ी स्टेशन भेंट करने के लिए बुलाया।

 

युवती ने बताया कि स्टेशन पर उससे शादी करने का वादा किया। अबरार ने उसे अपने साथ लेकर अपने घर उत्तराखंड न जाकर वह रक्सौल, गांधी नगर पिंटू कुमार मिश्रा के घर ले आया। वहाँ रख कर लगतार 15 दिनों तक उससे शारीरिक संबंध बनाया। आसपास के लोगो को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की व अबरार व उसके दोस्त पिंटू कुमार मिश्रा को पकड़कर थाना लाई। पूछताछ के दौरान लड़की ने कहा कि 30 जनवरी को अबरार ने रक्सौल ग़ांधी नगर पिंटू कुमार मिश्रा के घर में रख कर लगातार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह शादी के लिए दबाब बनाया तो वह बात घुमाने लगा। इसमे जितना दोषी अबरार है उतना ही पिंटू कुमार मिश्रा भी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा जा रहा है

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS