बिहार
ऑटो रिक्शा और पिकअप वैन की टक्कर में दो युवकों की मौत, 11 घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2019 5:42:31 PMऔरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के निकट आज ऑटो रिक्शा और पिकअप वैन के बीच हुयी टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी मखदुमपुर गांव के निकट पिकअप वैन ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के बंदेया थाना क्षेत्र निवासी ब्रज नंदन यादव और कामेश्वर यादव के रूप में की गयी है। घायलों को औरंगाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।