ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रक्सौल मे किया विभिन्न सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण
By Deshwani | Publish Date: 11/2/2019 11:00:00 AM
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रक्सौल मे किया विभिन्न सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण

मोतिहारी।बबीता शंकर।
 
सीमांत शहर रक्सौल मे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सोमवार को एन एच-28 ए (आइसीपी लिंक रोड सहित) पीपराकोठी से रक्सौल 69 किमी लम्बी तथा नये एन एच-727 ए का मनुवापुल से पखनाहा खंड का शिलान्यास किया। साथ ही,श्री गड़करी ने एन एच-28 बी के छपवा से मिसरौली तक 40 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण भी किया।
मालूम हो कि सड़क परिवहन और राजमार्ग,पोत परिवहन,जल संसाधन,नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश मे सड़को का जाल बिछा दिया है।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने  आजादी के बाद चंपारण मे एक साथ सबसे बड़ी परियोजना का सौगात देने के लिए नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि आम चुनाव के पहले छौडा़दानो से रक्सौल तथा रक्सौल से भेलाई कैनाल रोड़ का पुनर्निमाण हो जाएगा।
शिलान्यास सह लोकार्पण कार्यक्रम को पूर्व राज्यसभा सांसद साबीर अली,नरकटिया बिधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामबिहारी प्रसाद,आदापुर विधान सभा के पूर्व विधायक बीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी,सुगौली विधान सभा के पूर्व विधायक विजय प्रसाद गुप्ता,भाजपा के रक्सौल जिलाध्यक्ष प्रमोदशंकर सिंह,जिला महामंत्री अशोक पाडेय, जदयू के जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल,भाजपा युवा मोर्चा के ई.जीतेंद्र कुशवाहा,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद सहित दर्जनो लोगो ने संबोधित किया।
नेपाल से आये प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्रीद्वय नितिन गड़करी और राधामोहन सिंह को स्मृतिचिह्न भेंट की।मंच का संचालन रक्सौल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रो.(डॉ.)अनिल सिंहा तथा धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा ने दिया।
 
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS