ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष में गोलीबारी, एक युवती की मौत पांच घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/2/2019 3:17:04 PM
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष में गोलीबारी, एक युवती की मौत पांच घायल

हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के दिघी में गोलीबारी में एक युवती की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग जख्मी हो गए। मूर्ति विसर्जन के दैरान डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के दो पक्ष में झड़प हुई। मृतक 18 वर्षीय चांदनी कुमारी है। गोली लगने से जख्मी लोगों में गोलू कुमार, सुनील पासवान, रविन्द्र कुमार, व भजन राय शामिल हैं। वहीं, चाकू लगने से अमर पासवान और अशोक पासवान घायल हैं। सभी सदर थाना क्षेत्र के दिघी पूर्वी के रहने वाले हैं।

 
सोमवार की रात दिघी पूर्वी से एक पक्ष मूर्ति विसर्जन के लिए निकला था। थोड़ी दूर आगे ही कुछ युवक उसमें डांस करने लगे, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। मूर्ति लेकर जा रहा पक्ष बाहरी लोगों को शामिल होने से रोक रहा था। इस बात पर जमकर मारपीट हुई। कुछ स्थानीय लोगों के बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। 
 
कुछ देर बाद फिर दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। दूसरे पक्ष ने मूर्ति लदी गाड़ी का टायर काटने की कोशिश की तो झगड़ा शुरू हो गया। एक स्थानीय व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष की ओर से 20 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं। इस दौरान दरवाजे पर खड़ी चांदनी कुमारी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 
 
घटना के बाद एएसपी महेंद्र कुमार बसंत्री के नेतृत्व में मौके पर सदर थाना सहित नगर थाना व औद्योगिक थाना की पुलिस पहुंची। घटना के विरोध में उग्र लोगों ने आज सुबह हाजीपुर को पटना से जोड़ने वाली सड़क को जाम कर दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS