बिहार
नये डीजीपी से आमजन का संपर्क हुआ सुलभ, चोरी की सूचना पताही थाने की जगह बिहार के पुलिस मुखिया को
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2019 11:10:09 PMबिहार के नये डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय। फाइल फोटो।
मोतिहारी। पताही। मधुरी रंजन।
बिहार के नए डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय से संपर्क करना आम जन के लिए काफी सहज हो गया है। इसकी बानगी पताही थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जब इस थाना क्षेत्र में चोरी की सूचना थाने को न देकर सीधी डीजीपी को दी गई। फिर डीजीपी श्री पाण्डेय ने इसपर खुद कार्रवाई की।
इस थाना क्षेत्र के रामपुर मनोरथ गांव में छोटू दास के घर में चोरी हुई। उनके भाई सुनील दास पंजाब में रहते हैं। सुनील दास ने इसकी सूचना थाने को न देकर सीधे बिहार के डीजीपी श्री पाण्डेय को ही दे दी। उन्होंने इस सूचना को काफी संजीदगी से लिया। फिर खूद ही पाताही थानाध्यक्ष को फोन से एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। तब पताही थानध्यक्ष विकास तिवारी ने कांड संख्या 36/ 2019 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि छोटू दास ने थाने को फोन नहीं किया था।
रामपुर मनोरथ गांव निवासी छोटू दास के घर में अज्ञात चोरों ने इनवर्टर बैटरी वं मोबाइल चोरी कर ली थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पहले थाना को नहीं देकर उनके भाई सुनील दास जो पंजाब में रहते हैं उनके द्वारा पुलिस महानिदेशक महोदय को दी गई। उनके द्वारा घटना की जानकारी प्राप्त होते ही घटना की तत्क्षण जांच की गई। जांच उपरांत मामले में थाना कांड संख्या 36/ 2019 दर्ज की गई। चोरों द्वारा चुराए गए सामान व चोरों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।