मोतिहारी
नेपाल की दो छात्राओं की रक्सौल में सत्याग्रह एक्सप्रेस से कटकर मौत, दोनों का आइकार्ड बारामद
By Deshwani | Publish Date: 10/2/2019 9:15:37 PMरक्सौल। अनिल कुमार।
रक्सौल स्टेशन व कनना डुमरिया रेलवे ढाला के बीच रविवार के सुबह लगभग 8.30 बजे रेल पुलिस ने नेपाली छात्राओं की क्षतविक्षत लाशें बरामद की हैं। बताया गया है कि दोनों की सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हुई है। दोनों के पास से बीरगंज पब्लिक स्कूल का आई कार्ड पुलिस ने बरामद किया है।
एक पर निभा कुमारी गुप्ता लिखा हुआ है। वहीं दूसरे पर पिता राजेश्वर साह व किरण नाम का पूजा लगा हुआ है। रेल पुलिस दोनों छाआओं के ट्रेन की चपेट में आने के कारणों का पता कर रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ने आत्म हत्या की है। लेकिन आत्म हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की खबर से चारो-तरफ सनसनी फैल गई। धीरे-धीरे घटना स्थल पर अगल-बगल के लोग पहुँचने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुअनि राकेश कुमार राय के साथ पुलिस बल को भेजा। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक नेपाली छात्राओं के शवों को कब्जे में लिया।जिसमे एक लड़की का गर्दन पूरी तरह कट थी। दूसरे का पैर कटने से मौत हुई है। दोनों नेपाली छात्राओं से तलाशी में मृतक के पास से बीरगंज पब्लिक स्कूल का आईकार्ड बरामद हुआ। जिसपर निभा कुमारी पिता राजेश्वर साह व एक कागज के टुकड़ा पर किरण लिखा हुआ मिला। जो इंटर फर्स्ट ईयर का आईकार्ड है। जो पडोसी देश नेपाल के बीरगंज भेड़िहारी का था।
वही स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों लड़कियों ने आत्म हत्या की है।
वही पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि घटना स्थल से बरामद आईकार्ड पर अंकित मोबाईल नं से संपर्क किया गया है।जो नेपाली नंबर है।शायद मृतक के परिजन हो।उनके आने के बाद मृतका की पहचान हो सकती है ।