ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे रालोसपा कार्यकर्ता, किया सड़क जाम, रोकीं ट्रेनें
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2019 4:03:55 PM
बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे रालोसपा कार्यकर्ता, किया सड़क जाम, रोकीं ट्रेनें

पटना। उपेंद्र कुशवाहा और उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं ने आज बिहार बंद किया। बंद का समर्थन राजद, कांग्रेस के साथ जीतनराम मांझी की पार्टी हम सेक्युलर, शरद यादव की पार्टी लोकतान्त्रिक जनता दल और मुकेश सहनी की पार्टी वी आई पी ने भी किया। इन दलों के कार्यकर्त्ता सड़कों पर नारे लगाते देखे गए। बंद के समर्थन में जिलों में भी रोड जाम और आगजनी की गयी। जाम के कारण यातायात बाधित रहा। मोतिहारी, बक्सर, आरा, नालंदा, गया, कटिहार समेत कई जिलों में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। कई जगहों पर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पु​तला दहन और रेल चक्काजाम भी किया है। 

 
पटना में रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे अपने नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय से निकले और इनकम टैक्स होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। इस दौरान हड़ताली मोड़ से गांधी मैदान जाने वाली बस, आटो तथा अन्य पब्लिक वाहन के साथ-साथ निजी वाहन भी जाम में घंटों फंसे रहे। बसें स्टेशन से एक्जिविशन रोड होते हुए गांधी मैदान पहुँचीं। 
 
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार हमारे आंदोलन को दबाना चाहती है लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। जनहित के मुददे पर आंदोलन करना कहां से गलत हैं। पुलिस ने रालोसपा अध्यक्ष पर लाठियां बरसाईं। ये सब सरकार के कहने पर किया गया है। जब तक अध्यक्ष को इंसाफ नहीं मिल जाता हम आंदोलन करेंगे। 
 
रालोसपा के बंद को देखते हुए पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पटना के स्टेशन चौराहा, डाकबंगला चौराहा, आयकर गोलंबर, हाईकोर्ट के तीनों गेट, बोरिंग रोड चौराहा सहित अन्य स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी। इसके साथ ही बंद समर्थकों की हर गतिविधि पर ध्यान रखने के लिए वीडियोग्राफी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS