ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
"जन आकांक्षा" रैली में महागठबंधन के सभी दल के नेता होंगे मौजूद: कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2019 4:49:57 PM

पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कांग्रेस की होने वाली ‘जन आकांक्षा रैली’ को लेकर पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक उत्साहित हैं। तीन फरवरी को होने वाली इस रैली को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। इस रैली को कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। 

 
रैली की तैयारियों का जायजा लेने गांधी मैदान पहुंचे चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज कहा कि इस रैली में पांच राज्यों के लोग शामिल होंगे। सिंह ने कहा कि रैली को लेकर कांग्रेस के प्रति आम लोगों में गजब का उत्साह है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की इस अभूतपूर्व रैली में महागठबंधन के तमाम नेताओं को निमंत्रण दिया गया है, जिसे सभी ने स्वीकार भी कर लिया है। 
 
सांसद सिंह ने कहा कि आरजेडी के तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा इस रैली में भाग लेंगे। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि कांग्रेस की इस रैली में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी भाग लेने की संभावना है। 
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी की ‘पकौड़ा क्रांति’के मुकाबले ‘आय क्रांति’ का संकल्प लिया है, जिससे देश के आम लोगों में गजब का उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि पटना के गांधी मैदान में होने वाली यह रैली अभूतपूर्व होगी। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने रैली की व्यवस्थाओं को लेकर एसपीजी सुरक्षाकर्मियों के साथ भी चर्चा की। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS