ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में में शिकारियों ने दो होमगार्ड जवानों को मार डाला
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2019 10:56:11 PM
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में में शिकारियों ने दो होमगार्ड जवानों को मार डाला

बेतिया। बगहा। उपेन्द्र नाथ तिवारी।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार की तड़के होमगार्ड के दो जवानों को शिकारियों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं दो अन्य गार्डो के घायल होने की भी सूचना है।

बताया गया है कि शिकारियों ने जंगल के सोता में शिकार के लिए जाल बिछाया था। निगरानी करने दो गार्डों को जंगल में छिपे शिकारियों ने अचानक घेर लिया अौर भाला, फरसा व गड़ासों से वार कर उन दोनों की जान ले ली। मृतक गार्ड हीरालाल कुशवाहा व अर्जुन यादव हैं। सूचना पर बगहा एसपी अरविन्द गुप्ता पदाधिकारियों व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।  फिलहाल किसी अपराधियों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। लिहाज इलाके का नाकेबंदी कर गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


 मिली जानकारी के अनुसार शिकारियों ने जाल बिछाया था। आज सुबह 4 होमगार्ड के जवान गश्ती के दौरान उक्त स्थल पर पहुंचे। जहां जाल देखने के बाद होमगार्ड के जवानों ने आवाज लगाई। वहीं जंगल में छिपे शिकारियों ने बाहर निकल ताबड़तोड़ फरसा भल्ला तलवार से होमगार्ड के जवानों पर हमला कर दिया। जिसके दौरान दो होमगार्ड के जवानों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।  मृत होमगार्ड जवान बगहा मलपुरवा निवासी हीरालाल कुशवाहा एवं रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पकड़ी निवासी अर्जुन यादव हैं। 


घटना की सूचना के बाद बगहा के एसपी अरविन्द गुप्ता, एसडीएम घनश्याम मीना, सीएफ हेमकांत रॉय, डीएफओ गौरव ओझा व एएसपी अभियान धर्मेंद्र झा ने घटनास्थल का जायजा लिया। इधर शव उठाने के लिये अधिकारियों को परिजनों और वनकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा। फिलहाल अबतक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इलाके की नाकेबन्दी कर अभियान शुरू कर दिया गया है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS