बिहार
ऑटो रिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत, चार घायल
By Deshwani | Publish Date: 25/1/2019 2:09:22 PMसीवान। सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी इलाका के निकट आज ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग सीवान जा रहे थे तभी बरहनी इलाका के निकट सीवान-बड़हिरया मुख्य मार्ग पर ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले के बड़हरिया थाना के कोइरीगामा गांव निवासी रमावती देवी के रूप में की गयी है। घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।