बिहार
नेताजी की जयंती पर राज्यपाल लालजी टंडन-मुख्यमंत्री नीतीश सहित अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2019 1:21:54 PMपटना। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आज पटना के गांधी मैदान स्थित सुभाष पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। यहां राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल लालजी टंडन ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट एवं स्काउट गाइड के परेड का निरीक्षण किया।
जयंती समारोह में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन सहित अनेक व्यक्तियों ने नेता जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।