ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के मधुबन में मुखिया के दलान में अपराधियों ने दो की हत्या की, एक को गोलीमारी, दूसरे का गला दबाया
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2019 7:53:01 PM
मोतिहारी के मधुबन  में मुखिया के दलान में अपराधियों ने दो की हत्या की, एक को गोलीमारी, दूसरे का गला दबाया

मोतिहारी। माधुरी रंजन।

बिहार में पूर्वी चम्पारण के मधुबन थाना क्षेत्र के देल्हो गांव में शनिवार की देर रात मुखिया के दलान पर सोए दो लोगों की हत्या कर दी गई। जिसमें कपिल देव यादव 60 वर्ष की को गोली मारकर हत्या की गई। जबकि गोली की आवाज सुनकर जगे राजकिशोर शर्मा 55 वर्ष का गलादबाकर मर्डर किया गया है। ग्रामीणों ने जब अपराधियों का पीछा किया तो वे अंधाधुंध फायरिंग व बम विस्टफोट करते हुए भाग गए। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने अपराधियों द्वारा चार चक्र गोली चलाने व बम विस्फोट की बात बताई है।
 
 
घटना की जानकारी के बाद मुखिया पुत्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पताही पुलिस व पकड़ीदयाल डीएसपी दिनेश पाण्डेय मामले की तहकीकात करने घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं एसपी श्री शर्मा रविवार की सुबह देल्हों गांव पहुंचे थे। उन्होंने घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली।

 
मिली जानकारी के आनुसार दर्जनभर से अधिक की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने कौड़िया पचायत की मुखिया मनोहारी देवी के दलान पर बीती रात करीब 12:30 बजे धावा बोल दिया। अपराधियों ने दलान में सोए दो लोगों में से एक कपिलदेव यादव को जगाया। पंचायत कराने की बात कहकर उनसे मुखिया पुत्र विनय कुमार राय को बुलाने को कहा। जब उन्होंने कहा कि वे सुबह ही मिल पाएंगे। तब अराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी।
 
 
गोली की आवाज सुनकर जब राजकिशोर शर्मा जगे तब अपराधियों ने तकिया से मुंह दबाकर उनकी जान ले ली। मुखिया के पुत्र विनय कुमार यादव घर से बाहर निकले और दलान में गए। देखा कि दोनों अपने-अपने विस्तार पर मरे पड़े हुए हैं। उसी समय उनके द्वारा मधुबन थाना को इस घटना की जानकारी दी गई।
 
सूचना पर पुलिस हरकत में आई। घटना स्थल पर पकरीदयाल डीएसपी दिनेश कुमार पांडे पहुंच मामले की जांच में जुट गए । वहीं सुबह एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा भी आज सुबह घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार से मिलकर घटना कि जानकारी ली।
 
 
 
 
 
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जग गए और अपने-अपने घरों से मुखिया के घर की तरफ दौड़े। ग्रामीणों की आने की भनक अपराधियों को लग गई। वे अंधाधुंध फायरिंग व बम विस्फोट करते हुए भाग गए।
 
इस संबंध में मुखिया के पुत्र श्री यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अपराधियों द्वारा गांव के लोगों से रंगदारी वसूल कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनसे भी रंगदारी की मांग करने लगे। इसीलिए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह पूछे जाने पर कि अपराधियों द्वारा कितने रुपये की मांग की गई थी। तो इस बात को बताने से इन्कार कर दिया। बताया कि उन्होंने अपराधियों को पहचान कर ली है। जो उन्होंने पुलिस को बता दिया है।
 
घटनास्थल से लौटने के क्रम में घटना के संबंध में पूछे जाने पर एसपी श्री शर्मा ने बताया कि अपराधियों की पहचान हो गई है। जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS