ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बिहार की 15 महिला मुखियों का बुलावा, मोतिहारी की बेबी आलम भी शामिल
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2019 9:08:09 PM
नई दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बिहार की 15 महिला मुखियों का बुलावा, मोतिहारी की बेबी आलम भी शामिल

पूर्वी चम्पारण की तुरकौलिया पूर्वी पंचायत की मुखिया बेबी आलम। फाइल फोटो-देशवाणी।

मोतिहारी। तुरकौलिया। रेखा कुमारी।

महिला सशक्तीकरण की बात हो और उसमें चम्पारण का नाम न आए। ऐसा मुमकिन नहीं लगता। चम्पारण की एक मुखिया बेबी आलम अपनी कर्तव्यनिष्ठा के कारण आजकल सुखिर्यों में हैं। वे जिले की महिला जनप्रतिनिधियों की नजीर बनी हैं। पूरे जिले में उनकी सराहना की जा रही है। उन्हें बधाइयां दी जा रही है।
 

दरअसल नई दिल्ली में आयोजित पंचायती राज विभाग के सेमिनार में भाग लेने के लिए पूरे बिहार से 15 महिला मुखिया को चुना गया है। जिसमें पूर्वी चम्पारण का नाम भी शामिल है। वह इसलिए क्योंकि जिले की तुरकौलिया पूर्वी पंचायत की मुखिया बेबी आलम का इस सेमीनार के लिए चयन किया गया है।
 
 
पूर्वी चंपारण से जिले की एक मात्र महिला मुखिया बेबी आलम का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। सेमिनार मध्य नई दिल्ली में 18 व 19 जनवरी को होगा। जिसमें बिहार से 15 महिला प्रतिनधि को शामिल होना है। अपने काम की बदौलत तुरकौलिया पूर्वी पंचायत की मुखिया बेबी आलम जिले ही नहीं देश स्तर पर स्थान बना रही है। पंचायती राज विभाग पटना के उप सचिव नजर हुसैन ने डीएम को पत्र भेजते हुए जानकारी दी है कि मुखिया बेबी आलम को सेमिनार में भेजने के लिए सूचना दे दी जाय।
 
 
 भेजे पत्र में उप सचिव ने कहा है कि 17 जनवरी तक नई दिल्ली में चयनित प्रतिनिधि को आ जाना है। बिहार भवन नई दिल्ली में ठहरने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। कार्यक्रम स्थल पर सरकार द्वारा बिहार भवन से ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। मालूम हो कि इसके पूर्व मुखिया बेबी भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित हो चुकी है। पिछले वर्ष लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सम्मानित हो चुकी है। जिले से एक मात्र मुखिया बेबी का चयन किये जाने पर हरसिद्धि विधायक राजेन्द्र राम ने कहा है कि अपने काम की बदौलत मुखिया बेबी तुरकौलिया का मान-सम्मान बढ़ाने का काम कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS