ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के भोज में जुटे एनडीए के नेता
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2019 6:20:13 PM
जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के भोज में जुटे एनडीए के नेता

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह द्वारा दिए गए मकर संक्रांति भोज में आज एनडीए के नेता जुटे। सुबह से ही 36 हार्डिंग रोड स्थित वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर भोज में शामिल होने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी नेता सुशील मोदी, लोजपा नेता राम विलास पासवान और चिराग पासवान समेत कई नेता भोज खाने पहुंचे।  

 
सुबह नौ बजे से ही 36 हार्डिंग रोड में कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री नीतीश वहां पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ में जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी थे। स्वागत करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नीतीश को लेकर पंडाल में चले गए। 
 
वहां पर विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व एमएलसी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, लोकप्रकाश सिंह उर्फ पम्पू सिंह, प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री वहां पर लगभग 45 मिनट रहे।
 
व्यवस्था की जिम्मेदारी खाद्य आयोग के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रविन्द्र सिंह, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सेतु, प्रदेश महासचिव धीरज सिंह और प्रो.मनोज कुमार सिंह संभाल रहे थे। बड़े पंडाल और लॉन में खाने का इंतजाम था। प्रदेश अध्यक्ष खुद भी कार्यकर्ताओं से यह आग्रह करते कि दही-चूड़ा खाए बिना नहीं जाना है। कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने छक कर दही.चूड़ा का लुत्फ उठाया। कोई दही की तारीफ करता दिखा तो कोई आलू-गोभी की सब्जी पर फिदा।
 
दूसरी ओर लोजपा द्वारा भी पार्टी ऑफिस में भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत एनडीए के कई नेता जुटे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS