ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
भगवान बुद्ध के विचारों पर अमल से विवादों का निदान संभव: मुख्यमंत्री नीतीश
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2019 1:35:41 PM
भगवान बुद्ध के विचारों पर अमल से विवादों का निदान संभव: मुख्यमंत्री नीतीश

गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों पर अमल करने से किसी भी तरह के विवाद को समाप्त किया जा सकता है।

 
कुमार ने भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में टकराव का माहौल बनता चला जा रहा है। इस माहौल से छुटकारा पाना होगा, तभी पृथ्वी को बचाया जा सकता है। जब तक पर्यावरण और अपने स्वभाव पर ध्यान नहीं देंगे, तब तक हम इसमें सफल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों पर अमल एवं उसके वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा करने विवादों का निदान संभव है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में कनफ्लिक्ट रिजॉल्यूशन सेंटर का निर्माण किया जायेगा। दुनिया में जितने प्रकार के मतभेद हैं, उसे दूर करने के लिए ऐसे सेंटर बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के प्रति हमारे मन में समभाव का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बौद्ध महोत्सव सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, इससे पूरे विश्व को सहिष्णुता का संदेश जाना चाहिए।
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS