एक सप्ताह में शराब कारोबार में 51 सहित 167 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व 3 अपहृत मुक्त
दरभंगा। देवेन्द्र कुमार ठाकुर।
पुलिस उप महानिरीक्षक दरभंगा प्रक्षेत्र में 31 दिसंबर से लेकर 6 जनवरी तक कुल 167 अभियुक्तों ने पुलिस दबिश के बाद गिरफ्तारी तथा आत्मसमर्पण किया है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह ने सोमवार को बताया कि दरभंगा में 40, मधुबनी में 43 और समस्तीपुर में 84 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी है। जिनमें कई शीर्ष अपराधी भी शामिल हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि समस्तीपुर जिला के अंगार घाट थाना कांड संख्या 1/19 हत्या मामले के मुख्य आरोपी धर्मशिला देवी एवं मिथिलेश दास को गिरफ्तार किया गया है तथा दो पहिया वाहन 9, चार पहिया वाहन 1, 1 पिकअप भान, 1 टेंपो, 1 मिनी ट्रक एवं 18 हजार रुपये बरामद किये गए।
इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि समस्तीपुर जिला के अंगार घाट थाना कांड संख्या 1/19 के मुख्य आरोपी धर्मशिला देवी एवं मिथिलेश दास को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 1 देसी पिस्टल साथ कारतूस, 1 गोली, 1 मैगजीन बरामद किए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि दरभंगा में यातायात अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों से 1 लाख 1 हजार 900 मधुबनी से 1 लाख 10 हजार 450 और समस्तीपुर से 1 लाख 10 हजार 300 कुल 3 लाख 22 हजार 650 बरामद किये गये।
इसके अलावा 1 सप्ताह के अंदर 863 लीटर देसी शराब एवं 1680.475 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। शराब के साथ दरभंगा से 17, मधुबनी से 20, समस्तीपुर से 14 कुल 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के सोनकी ओपी कांड संख्या 474/18 की अपहृत मधु देवी, बहेड़ी थाना कांड संख्या 4/19 की ललिता कुमारी एवं सिमरी थाना कांड संख्या 152/18 कि अपहृत सकीना प्रवीण को मुक्त कराया है।