बिहार
कोहरे के कारण टकराई 9 गाड़ियां, एक की मौत और 12 से अधिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2019 12:53:41 PMमुजफ्फरपुर। बिहार में ठंड की वजह से मुजफ्फरपुर में एनएच-28 पर अलग-अलग जगहों में 9 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाड़ियों के टकराने से एक शख्स की मृत्यु और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
यह घटना छिन्नमस्तिका मंदिर के पास की है। अचानक हुई इस सड़क दुर्घटना से आवागमन प्रभावित हो गया है।
आपको बता दें कि बिहार में हवा और कोहरे की वजह से ठंड बढ़ गई है और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और रविवार के बाद बूंदाबांदी के भी आसार हैं जिससे तापमान गिर सकता है और ठंड का प्रकोप भी बढ़ सकता है।