ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
शीतलहर का कहर जारी, 2 साल बाद 6 डिग्री पर पहुंचा राजधानी का न्यूनतम पारा
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2018 12:54:28 PM
शीतलहर का कहर जारी, 2 साल बाद 6 डिग्री पर पहुंचा राजधानी का न्यूनतम पारा

पटना।  दिसंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पटना का न्यूनतम तापमान दो वर्ष बाद शुक्रवार को सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 2015 में पटना का रात का तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा था जबकि 2016 और 2017 में न्यूनतम पारा 8.7 था। 

 
वहीं गया का चार वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। यहां रात का पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 2014 में न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। 2015 में 4.7, 2016 में 8.3 और 2017 में 6.7 था। 
 
मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में बिहार में भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर से लेकर सभी पड़ोसी राज्यों में शीतलहर के बाद पाला का अलर्ट है।  पड़ोसी राज्य यूपी और झारखंड में शीतलहर चल रही है। बिहार के दक्षिणी से पूर्वी इलाकों में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। 
 
दिन में धुंध और रात में कंपकपी जैसे हालात बन रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से रात का तापमान लगातार सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर में तापमान माइनस में चल रहा है। यहीं से यूपी और नेपाल के रास्ते बिहार आ रही ठंडी हवा ठिठुरन बढ़ा रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS