बिहार
एसएसीबी 23 वीं बटालियन ने मधुबन में पढ़ाई की सामग्री बांटी
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2018 11:53:20 PMमोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।
नक्सल प्रभावित मधुबन प्रखंड क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल 23 वीं वाहिनी मुजफ्फरपुर केजी कंपनी के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं के बीच सोलर लाइट व स्कूल बैग सहित पढ़ाई की सामग्री का वितरण किया गया। उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए एसएसबी कमांडेंट दलवीर सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पैसे के अभाव में पढ़ने से वंचित ना रह जाएं। क्षेत्र के लोग के बीच सही ढंग से पढ़ाई लिखाई नहीं हो रही थी। जिसके कारण यहां के लोग गलत दिशा में भटक जा रहे थे। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।
कमांडेंट श्री सिंह ने बताया कि वैसे परिवार जो पैसे के अभाव में उनके बच्चे नहीं पढ़ लिख रहे थे। हम उनको पढ़ाई लिखाई की सामग्रियां उपलब्ध करा कर पढ़ाने लिखाने का काम कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग पढ़े लिखे हों जाएगे। इससे लोग सजग हो जाएंगे। इससे जिससे क्षेत्र के युवा अपराध नक्सलवाद खत्म जड़ से मिटाने में सक्षम हो जाएंगे। यहां के लोग भी अमन चैन का जिंदगी जीने लगेंगे। मौके पर पुलिस निरीक्षक अभियान हिमांशु शेखर गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी इंस्पेक्टर संजय वर्मा व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावकों के साथ गणमान्य लोग मौजूद थे।