ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
सैंड आर्ट से मधुरेन्द्र ने इंडोनेशिया में प्राकृतिक आपदा में दिवंगत लोगों को दी श्रंद्धाजलि
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2018 6:23:51 PM
सैंड आर्ट से मधुरेन्द्र ने इंडोनेशिया में प्राकृतिक आपदा में दिवंगत लोगों को दी श्रंद्धाजलि

बालू पर कलाकृति उकेरते आर्टिस्ट मधुरेन्द्र। फोटो-देशवाणी।

मोतिहारी। घोड़ासहन। राजू सिंह।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर मोतिहारी जिले के घोड़ासहन में बुधवार को इंडोनेशिया के प्राकृतिक आपदा में दिवंगत लोगों को रेत कला के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। उक्त श्रद्धांजलि  विश्ववविख्यात रेत कलाकार बिजबनी निवासी मधुरेन्द्र द्वारा बनाई गई सैंट कलाकृति के रूप में दी गई है।


कलाकार मधुरेन्द्र ने बताया कि इंडोनेशिया के सुनामी लहरों ने पर्यटकों के बीच भयंकर तबाही मचाई हैं। जिसकी 16 फिट लहरों से अब तक 429 लोंगो की मौत और 1800 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जबकि 128 लोग लापता व 16000 लोग बेघर हैं। वहीं प्रभावित इलाकों में सैकड़ों से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा हैं।


 भारतीय कलाकार मधुरेन्द्र ने इस प्राकृतिक आपदा से हुई मौतों से आहत होकर इंडोनेशिया के सुनामी घटना रेत की ढेर पर अपना दर्द बयां किया है।


गौरतलब हो कि सैंड आर्टीस्ट मधुरेन्द्र सभी सरकारी महोत्सव, महत्वपूर्ण तिथियां तथा देश-विदेश में हुई प्राकृतिक घटनाएं व सभी प्रकार के ज्वलंत विषयों पर अपनी रेत कलाकृति के माध्यम से समाज को एक नया संदेश देने का कार्य करते रहते हैं। उक्त कलाकृति को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

मौके पर डॉ कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ राजदेव प्रसाद, रामपुकार सिन्हा, जिप सिमा जायसवाल, अनिल सिंह, मो इस्लाम, राजेश पटेल, विश्वनाथ पासवान, दिनेश, मोहन, वजीर व धर्मेंद्र ठाकुर सहित वरीय पदाधिकारी, राजनैतिक हस्तियां, प्रबुद्ध नागरिकों तथा सैकड़ों आम लोगों ने भी इंडोनेशिया के प्राकृतिक आपदाओं से मरे हुए लोगों के आत्मा की शांति के लिए मौन धारण की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS