बिहार
दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर हुई स्वाहा, दमकल के देरी से आने पर लोगों ने किया पथराव
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2018 11:05:38 AMपटना। मालसलामी थानाक्षेत्र के शरीफागंज मोहल्ला स्थित स्लम बस्ती में देर रात हुई आगजनी में दो दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड की नौ यूनिट ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में आधा दर्जन मवेशी झुलस गए है।
दमकल के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। घटना में बीस लाख रुपए से अधिक संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाने के क्रम में गैस पाइप लीक होने या फिर आग सेकने के दौरान घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।