ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बढ़ते अपराध के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, रोकने के लिए पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
By Deshwani | Publish Date: 22/12/2018 5:09:51 PM
बढ़ते अपराध के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, रोकने के लिए पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

पटना। कानून व्यवस्था की खराब हालत के विरोध में आज यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ऑफिस सदाकत आश्रम से कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए निकले। वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। हड़ताली मोड़ पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

 
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल और चार से पांच विधायक भी मौजूद रहे। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ गया है। आए दिन कारोबारियों की हत्या हो रही है। पटना में ही पिछले कुछ दिनों में 12 लोगों की हत्या कर दी गई। लॉ एंड ऑडर बनाए रखने में बिहार सरकार नाकाम रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS