ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बड़ी आपराधिक घटना को जुटे दो को बेतिया नगर पुलिस ने दबोचा, लोडेड पिस्टल व चरस जब्त
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2018 11:11:48 PM
बड़ी आपराधिक घटना को जुटे दो को बेतिया नगर पुलिस ने दबोचा, लोडेड पिस्टल व चरस जब्त

बेतिया। उपेन्द्र नाथ तिवारी।

बेतिया की नगर पुलिस ने छापामारी कर लोडेड पिस्तौल एवं चरस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये किसी बड़ी आपरधिक घटना का षड़यंत्र कर रहे थे। तभी गुप्त सूचना पर दोनों को पकड़ा गया। अपराध की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। दोनों को नगर के हनुमंत नगर कालीबाग मोहल्ले से गुरुवार की रात्रि  में गिरफ्तार किया गया। ये बेतिया मंडल कारा में बंद जाकिर अली के गुर्गें हैं। उसी के इशारे पर ये आपराधिक घटनाओं को अंजम देते हैं।
 
 

एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने पत्रकारों को बताया कि शहर के उत्तरवारी पोखरा के सचिन कुमार उर्फ ऋतिक तथा भोली उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया गया है। सचिन के पास से 500 ग्राम चरस तथा भोली के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल जब्त किए हैं। 

 
 
दोनों बेतिया व आसपास के जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस बहुत दिनों से इनकी तलाश कर रही थी। एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवार की रात्रि सूचना मिली कि नगर के हनुमत नगर में कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश के तहत एकत्रित हुए हैं। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा, नगर थाना के पुअनि मोहम्मद जफरुद्दीन, लाल किशोर गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, सअनि बिंदेश्वरी पासवान, उपेंद्र सिंह, सिपाही ललन रविदास, शिव कुमार व अनूप कुमार रंजन शामिल थे।
 
 

 टीम में शामिलसदस्यों ने संभावित ठिकाने पर घेंराबंदी करते हुए दो युवको को धर  दबोचा। उनकी तलाशी लेने पर भोली के पास से  लोडेड पिस्तौल और सचिन के पास से 500 ग्राम  चरस बरामद किया गया। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।
 
 
 
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सचिन उर्फ ऋतिक कुछ दिन पहले बाल सुधार गृह मोतिहारी में रहता था। वह बाल सुधार गृह से निकल कर वारदातों को अंजाम देता था। बेतिया के अलावे मोतिहारी व अन्य जिले में भी उसके द्वारा अपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस उसके बारे में और जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवको को जेल भेजा जा रहा है। भोली उर्फ रोहित कुमार शहर के शातिर नन्हकी का छोटा भाई है। नन्हकी हाल ही में जेल गया है। एसडीपीओ ने बताया कि नन्हकी और उसका भाई भोली कुख्यात जाकिर अली के शार्गिद  है। जाकिर अली भी मंडल कारा बेतिया में बंद है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS