ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
पौधा रोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व रोचक खेल प्रतियोगिताओं के साथ एसएसबी का स्थापना दिवस मना
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2018 7:37:06 PM
पौधा रोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व रोचक खेल प्रतियोगिताओं के साथ एसएसबी का स्थापना दिवस मना

एसएसबी-47 वीं वाहिनी का स्थापना दिवस पौधा-रोपण के साथ। फोटो- देशवाणी।

रक्सौल। अनिल कुमार। देशवाणी।


47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान संस्कृतिक कार्यक्रम व कई रोचक खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने भाग लिया। इस समारोह की शुरुआत की शुरुवात कार्यवाहक कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने पौधा रोपण करके की।


 इसी दौरान संदीक्षा अध्यक्षा मधु शर्मा द्वारा वृक्षा रोपण कर पेड़ लगाओ और जीवन बचाओ मुहिम का भी आगाज किया। क्रार्यक्रम के अंत में सबों ने ललीच पकवानों के साथ भोजन का आनंद लिया।

 

स्थापना दिवस के दौरान बच्चो के लिए जलेबी दौड़, लेमन दौड़, कपल्स के लिए सुई धागा दौड़, म्यूजिकल चेयर, गुब्बारा फोड़ और मुख्य अथितियों के लिए मटका फोड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में वाहिनी का सर्वोत्तम स्वच्छ समवाय सिकटा समवाय, स्वच्छ शाखा-प्रचालन शाखा, स्वच्छ बीओपी- महिला बीओपी, स्वच्छ शॉप- बार्बर एवं वॉशर मैन शॉप, उत्तम कांस्टेबल- आरक्षी सामान्य महिला नाजरीन, उत्तम हेड कॉन्स्टेबल- मुख्य आरक्षी अशरफ, उत्तम अधीनस्थ अधिकारी - उप निरीक्षक बेतार आनंद मोहन, उत्तम को-ऑर्डिनेटर - उप निरीक्षक पायनियर अंकित बिजल्वाण व उत्तम आल राउंडर - सहायक उप निरीक्षक बेतार जय कुमार को 2018 के लिए घोषित किया गया। अंत मे बड़े खाने के साथ स्थापना दिवस का समापन किया। मौके पर डीएसपी संजय कुमार झा, डॉ  केएस सिंह,  सतीश गुप्ता, पत्रकार, संदीक्षा परिवार मौजूद रहे                                                           

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS