ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
दिख रहा है 'पेथाई तूफान' का असर, कई इलाकों में तेज बारिश
By Deshwani | Publish Date: 18/12/2018 11:15:14 AM
दिख रहा है 'पेथाई तूफान' का असर, कई इलाकों में तेज बारिश

पटना। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान पेथाई का असर अब बिहार में भी देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, राजधानी पटना में रात से ही बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जबकि बारिश के कारण सुबह स्कूल और ऑफिस जाने में लोगों को देरी हो रही है।

 
प्रदेश के कई इलाकों में हो रही बारिश पर मौसम विभाग का कहना है कि पेथाई के प्रभाव के कारण पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे जा चुका है। मंगलवार का दिन पटनावासियों के लिए कठिन रहने वाला है। लगातार हो रही बूंदाबांदी ने ठंड के एहसास को बढा दिया है।
 
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पेथाई के असर के कारण पांच डिग्री तक तापमान नीचे गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।  पटना में तो पांच से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। पछुआ हवा के प्रभाव से लोगों को ठंढ का ज्यादा एहसास हुआ है। आनेवाले दिनों में ठंड का प्रभाव और बढ़ने की आशंका है। हलांकि जानकार मानते हैं कि इस तरह का ठंढ फसलों के लिए अच्छा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS