ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बेतिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी, पटना रेफर
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 11:17:20 PM
बेतिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारी, पटना रेफर

 बेतिया। उपेन्द्र नाथ तिवारी। देशवाणी।

पश्चिमी चम्पारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में सोमवार को चुहड़ी-सिसवनिया पथ में उत्क्रमित मध्यविद्यालय के शिक्षक शंकर प्रसाद को गोली मार दी गई।  गंभीर स्थिति में शिक्षक को पटना रेफर कर दिया गया है। उनके सीने में गोली लगी है और गोली फेफड़े में फंसी हुई है।

 

बताया गया है कि अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने शिक्षक को काफी करीब से गोली मारी है। घटना आज सुबह की है जब वे चुहड़ी से अपने विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिसवनिया जा रहे थे। सिसवनिया में अपने विद्यालय के काफी करीब पहुंचे थे तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। गोली मारने का आरोप चुहड़ी निवासी विनय पाठक व अन्य पर लगाया गया है।


घायल शिक्षक को आनन फानन में बेतिया के एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। बाद में उनके परिजन मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया। हालांकि यहां के चिकित्सक ने भी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया है कि शिक्षक के फेफड़े में गोली फंसी हुई है। 


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह शिक्षक बाइक से अपने विद्यालय सिसवनिया जा रहे थे। जब वे स्कूल से करीब 200 मीटर की दूरी पर थे, तभी पीछे से अपाची बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने शिक्षक को रोक कर नजदीक से गोली मार दी और फरार हो गए। गोली शिक्षक के सीने में लगी। 


घटना का कारण रंगदारी की वसूली बताया जा रहा है। शिक्षक के परिजनों ने चुहडी निवासी विनय पाठक व अन्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली लगने से घायल शिक्षक  के एमजेके अस्पताल में आने के बाद एएसपी अभियान शिव कुमार राव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी विनय पाठक हाल ही में जेल से बाहर आया है। कुछ दिन पूर्व रंगदारी के लिए शिक्षक व उनके पुत्र से मारपीट की गई थी। जिस मामले में चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में विनय को भी आरोपी बनाया गया था। 


इधर घटना पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ वरीय नेता नागेंद्रनाथ शर्मा तथा जिला सचिव नर्वोदय ठाकुर ने दोषियों की शीघ्र  गिरफ्तारी मांग की है। गिरफ्तारी में देरी पर आंदोलन की चेतावनी दी है। श्री शर्मा ने ने बयान जारी कर कहा है कि शिक्षक से पूर्व से ही रंगदारी मांगी जा रही थी। 

प्रशासन को सूचना देने और सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह घटना हुई है। बताया जाता है कि शिक्षक के पुत्र चुहड़ी में एक निजी इंटर स्तरीय कॉलेज चलाते हैं। कॉलेज की देखरेख में शिक्षक शंकर अपने पुत्र का सहयोग करते है। परिजनों ने बताया कि विनय व उसके गुर्गे कॉलेज की होने वाली आय मे से प्रतिमाह एक लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी की रकम नहीं देने पर शिक्षक व उनके पुत्र से पूर्व में मारपीट भी की गई थी। जिस मामले में चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।  

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS